बदायूं
बदायूं पुलिस अलर्ट: बैंक और एटीएम पर चला सघन चेकिंग अभियान
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP_BDN) के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न बैंकों, एटीएम और उनके आसपास के इलाकों में गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी लेकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी, जिससे किसी भी संभावित आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके।
चेकिंग के दौरान बैंक सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके और बैंकिंग क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com