मनरेगा कर्मचारियों ने किया सामूहिक हड़ताल का ऐलान
आज से काम ठप करने की चेतावनी
बिल्सी। ग्राम रोजगार सेवकों (पंचायत मित्र) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सामूहिक हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में विकास खंड अंबियापुर के खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व सूचनानुसार प्रदेश के आहृवान पर जनपद के समस्त मनरेगा कर्मचारी अपने बकाया मानदेय व ईपीएफ यूएएन में जमा न किये जाने व 4 अक्टबूर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम रोजगार सेवको के सम्मेलन में की गयी घोषणा को लागू न करने व एचआर पॉलसी, मानेदय बढोत्तरी व 20 वर्षों से लगातार कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों का नियमितीकरण को लेकर बार-बार शासन व प्रशासन को अवगत कराया गया है परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही न होने के कारण ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर जपनद बदायूँ के समस्त रोजगार सेवक दिनाँक 16 से से 25 अप्रेल तक संकेतित हडताल पर रहेगें, हमारी मांगो पर शासन द्वारा विचार नही किया गया तो 26 से 27 अप्रैल तक प्रत्येक ब्लाक में पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन व 28, 29, 30 अप्रैल को विधायको एवं सासंदो को ज्ञापन व मजदूर दिवस के दिन 1 मई को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, रवेंद्र पाल, राजीव कुमार, परमानन्द, सुरेंद्र पाल, हेमपाल, शेरबहादुर, भगवान सिंह, शिवचरन, सुरजीत सिंह, कृष्णपाल, डोरीलाल, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

