10:56 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में धूमधाम से निकाली गई आंबेडकर की शोभायात्रा

बिल्सी में धूमधाम से निकाली गई आंबेडकर की शोभायात्रा
शोभायात्रा में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
बिल्सी। नगर की डा.अम्बेडकर समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को डा.भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के उपलक्ष्य में यहां महापुरुषों की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसका मुख्य बाजार में पुष्पों की वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। वहीं इस बार महिलाओं ने शोभायात्रा को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित अम्बेडकर पार्क से दोपहर के करीब तीन बजे भंते जी महाराज एवं चेयरमेन ज्ञानदेवी सागर ने शोभायात्रा का शुभांरभ कराया। जो नगर के गौशाला रोड, मोहल्ला संख्या आठ, जैन बाजार, पालिका बाजार, अटल चौक, बालाजी चौक, चंद्रशेखर आजाद मार्केट, राजाराम की बागिया, मोहल्ला संख्या तीन, अंसारी कॉलोनी, होली चौक, पटवा बाजार, बिजलीघर रोड होते हुए पुनः मोहल्ला संख्या पांच में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बाबा साहेब के अलावा, भगवान बुध्द, गुरु नानक, महर्षि बाल्मीकि, संत रविदास, कांशीराम, छत्रपति शाहू जी, ज्योतिबा फुले, सात्रित्री बाई, सम्राट अशोक आदि की झांकियां शामिल रही। बाजार में लोगों ने जलपान कराकर जोरदार स्वागत किया। इसको सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, उमेश सागर, जगदीश चंद्र, प्रमोद सागर, तेजेंद्र सागर, नाथूराम भारती, सल्लू जाटव, अरविंद जाटव, अजय अरुण बंगाली, बृजभान सिंह, गौरव सागर, श्यामलाल, राजेंद्र सागर, तेजस्वी सागर, बंटी सागर, राजू सागर, सुनील सागर, मुकेश चंद्र मौर्य, राजवीर सागर, राजपाल सागर आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस