2:52 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: एसएसपी से शिकायत, न्याय की लगाई गुहार

बदायूं: एसएसपी से शिकायत, महिला ने न्याय की लगाई गुहार

सहसवान- क्षेत्र के ग्राम डकारा पुख्ता निवासी गीता पत्नी कृष्णमुरारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष ने थाना पुलिस से सांठगांठ कर उसके और उसके परिवार के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है।
पीड़िता ने निष्पक्ष जांच की मांग की है महिला ने बताया कि जिस दिन घटना दिखाई गई है, उस दिन उसके पति हरियाणा में अपने कार्यस्थल पर मौजूद थे। इसकी पुष्टि मोबाइल लोकेशन और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से हो सकती है, लेकिन पुलिस जांच करने को तैयार नहीं है।
महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर पुलिसकर्मी डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.