उझानी पिछले हफ्ते एक्सीडेंट में घायल युवक के पिता ने नंबर के आधार पर दर्ज कराई रिपोर्ट।
उझानी-बदांयू 16 अप्रैल।
बीते 10 अप्रैल को बाइक द्वारा बदांयू से आते वक्त सिंह हवेली पर पीछे से सफेद हाथी चारपहिया वाहन ने नगर के मोहल्ला बहादुर गंज निवासी राशिद खां के बेटे शमद खां 18 को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस ने घायल समद को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया जहां से बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पिता राशिद खां ने सफेद हाथी के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चालक की तलाश में लग गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com