बिल्सी। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सोहरा
गांव में गुरुवार सुबह हिस्सा बंटवारे को लेकर परिवार के
सदस्यों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में
चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिर्जापुर सोहरा निवासी तेजपाल ने आरोप लगाया कि बंटवारे को लेकर उनके छोटे भाई ने मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में तेजपाल और उनकी पत्नी राजवती के सिर में चोटें आर्ड हैं।
वहीं, दूसरे पक्ष से शरबती और पप्पू को भी चोटें लगी
हैं। दोनों पक्षों ने बिल्सी थाना पुलिस से शिकायत दर्ज
कराई है। बिल्सी कोतवाल मनोज कूमार सिंह ने बताया
कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

