11:58 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल की लावन्या ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम; बनीं स्कूल टॉपर

मदर एथीना स्कूल की लावन्या ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम; बनीं स्कूल टॉपर
मदर एथीना स्कूल की मेधावी छात्रा लावन्या ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर परीक्षा में विद्यालय में 97.2 प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ स्थान (स्कूल टॉपर) प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। लावन्या की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में उत्सव का माहौल है।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है। लावन्या की सफलता उसकी अटूट एकाग्रता, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस