9:09 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के सिद्धपुर चित्रसेन गांव में बुधवार दोपहर एक 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए
भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम प्रधान पति राहुल देव शाक्य ने बताया कि बुधवार
दोपहर राजेंद्र का 15 वर्षीय बेटा गगन खेत पर गया था।
वहां एक हाई टेंशन लाइन पेड से छू रही थी। गगन उसी
पेड के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया
और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों
को दी। परिजन तुरंत गगन को बिल्सी के सरकारी
अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर
दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिल्सी कोतवाल
मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, मृतक गगन कक्षा 7का छात्र था।
राजेंद्र के दो बेटे हैं, जिनमें गगन सबसे बड़ा था। बिल्सी
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पुष्टि की कि शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच

जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस