6:42 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अवैध रूप से चल रहा खनन का खेल, ट्वीट के बाद पहुंची टीम- मशीन व मिट्टी भरे दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज

अवैध रूप से चल रहा खनन का खेल, ट्वीट के बाद पहुंची टीम
– मशीन व मिट्टी भरे दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज

कुंवरगांव। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का खेल काफी समय से चल रहा है गांव गरुइया में कई दिनों से चल रहे खनन का वीडियो सामने आने के बाद किसी ने ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद खनन विभाग हरकत में आया और मौके पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।

खनन अधिकारी गुलशन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो बिना अनुमति मिट्टी खनन का कार्य जारी मिला। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक हाइड्रोलिक मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। बाद में सभी वाहनों को कुंवरगांव थाने लाकर खड़ा करा दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में काफी समय से अवैध खनन का कारोबार चल रहा था, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वीडियो वायरल होने और मामला सोशल मीडिया के जरिए उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद ही कार्रवाई संभव हो सकी। इस घटना ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो अवैध खनन पर पहले ही रोक लग सकती थी। वहीं, कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है। खनन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.