उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक सभा जिलाध्यक्ष देशराज यादव की अध्यक्षता में हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज बदायूं के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें 2 मई2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आहूत किए जाने वाले धरना प्रदर्शन पर विचार विमर्श किया गया।
शिक्षकों ने निरंतर वेतन में होने वाले विलंब के लिए रोष व्यक्त किया और मांग की कि प्रति माह वेतन प्रथम सप्ताह में ही मिल जाना चाहिए।
सभी सेवानिवृत्त शिक्षक साथियों को सेवा नैवृत्तिक सभी देयक शीघ्र ही मिलने चाहिए।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी शिक्षकों को कैशलेस इलाज एवं आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में जोड़ने का कार्य भी शीघ्र किया जाना चाहिए।
सभी नवनियुक्त प्रधानाचार्य गण के हस्ताक्षर यथाशीघ्र प्रमाणित किए जाएं।
अंत में सभी ने अशर्फी देवी इंटर कॉलेज के पीटीआई की माता श्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर सर्वश्री निर्दोष कुमार, योगेंद्र तिवारी योगेश पाल सिंह जितेंद्र यादव रमेश चंद्र पांडे रामेश्वर दत्त मिश्रा श्यामलाल शाक्य जयकरण चंद्र मोहन सुधाकर शर्मा , मंसूर अहमद अब्दुल सुबूर सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन मंत्री श्री आलोक पाठक ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com