आज दिनांक 14 अप्रैल को खालसा पंथ का साजना दिवस बैसाखी पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला में बड़ी धूमधाम से मनाया गया आज प्रातः7:30 बजे से कीर्तन प्रारंभ हुआ उपरांत डॉक्टर त्रिलोचन सिंह ,रणजीत सिंह जी की ओर से रखे गए श्री अखंड पाठ की समाप्ति हुई ।उसके उपरांत कीर्तन हुआ कीर्तन में हजूरी रागी जत्था, भाई परमजीत सिंह, प्रभजोत सिंह जी के द्वारा खालसा पंथ की साजना संबंधित कीर्तन गायन किया गया। श्री मनीष जुनेजा , प्रतीक जुनेजा की ओर से गुरु का लंगर बनवाया गया। आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी पहुंचे उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन से संबंधित अपने विचार रखें। गुरुद्वारा साहब के मीत प्रधान सरदार मंजीत सिंह जी द्वारा उनको सिरोपाव दिया गया । साथ ही रचना सपरा जो कि नगर पालिका की मेंबर नियुक्त हुई है उनको गुरमीत कौर जी के द्वारा सम्मानित किया गया । गुरुद्वारा साहब के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह जी ने मंच का संचालन किया एवं गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की साजना क्यों की और किस तरीके से की इसके बारे में विस्तार से संगत को बताया । आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सरदार मंजीत सिंह , रणजीत सिंह जी, हरभजन सिंह ,सतनाम सिंह सुरजीत सिंह, संजय कोचर , सुभाष कोचर ,साहिल खुराना, जितेंद्र सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

