10:28 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन बदायूं के अध्यक्ष बने अश्विनी माहेश्वरी।

दिबार्षिक कार्यकारिणी का हुआ गठन।

उझानी-बदांयू 12 अप्रैल।

बदांयू में भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन का दो बर्षीय अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें उझानी के पोस्टमास्टर अश्विनी माहेश्वरी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। सभी ने फूल-मालाएं पहनाकर नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया।

बदांयू के सेवानिवृत्त डाक सहायक किशन पाल की अध्यक्षता व राजकुमार धीमान क्षेत्रीय सचिव बरेली की देखरेख में दो बर्षीय अधिवेशन में मंडल की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

जिसमें अश्विनी माहेश्वरी को अध्यक्ष, बलजीत सिंह व प्रेरणा सिंह को उपाध्यक्ष, देशराज सिंह को जिला सचिव, जाबिर हुसैन व हेमपाल को मंडलीय सचिव, सचिन कुमार टांक को कोषाध्यक्ष वही सत्यभान सिंह को संगठन मंत्री चुना गया।

इस मौके पर देवदत्त शर्मा, सौरभ कुमार, ब्रजेश कुमार, विक्रम सिंह,बीके सिंह, अतुल कुमार सहित काफी संख्या में डाक कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस