महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में आज प्रधानाचार्य जी के निर्देशानुसार कक्षा 10 एवं 11 के विद्यार्थियों हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई। साथ ही नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास पर चर्चा की गई और सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा, और बच्चों के विकास में सहयोग के तरीकों से अवगत कराया गया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में पूर्ण सहभागिता निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार जी ने बताया की यह कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में छात्रों को स्कूल के माहौल, नीतियों और शिक्षकों से परिचित कराने के लिए आयोजित किया जाता है। ये बच्चों के सर्वांगीण विकास, नई शिक्षा नीति (NEP), सुरक्षा और शैक्षणिक अपेक्षाओं पर केंद्रित होते हैं। विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक शक्ति सिंह एवं संचय गुप्ता के द्वारा किया गया। इस मौके पर समस्त वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय मीडिया प्रभारी -राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

