7:56 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

परशुराम प्रकाटोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करें सरकार

परशुराम प्रकाटोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करें सरकार
ब्राह्मण समाज ने नाराजगी व्यक्त की |

बदायूं
उत्तर प्रदेश में परशुराम प्रकटोत्सव (अक्षय तृतीया) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित न किए जाने को लेकर ब्राह्मण समाज और विभिन्न संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। इस मुद्दे पर समाज के लोग लामबंद हो रहे हैं और सरकार से छुट्टी बहाल करने की मांग कर रहे हैं। योगी सरकार ने इसको कैंसिल कर दिया था | अवकाश ना होने के कारण विप्र वर्ग कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं कर पाता है |
विपक्ष और कई ब्राह्मण संगठनों का आरोप है कि पिछली सरकारों (जैसे समाजवादी पार्टी) ने इस दिन अवकाश घोषित किया था, जिसे वर्तमान योगी आदित्यनाथ सरकार ने निरस्त कर दिया है।सोशल मीडिया और बैठकों के माध्यम से ब्राह्मण संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि परशुराम जन्मोत्सव से पहले अवकाश घोषित नहीं किया गया, तो वे सरकार को 2027 में जबाब अवश्य देंगे|
अखिल भारतवर्ष ब्राह्मण महासभा और अन्य स्थानीय सभाओं ने जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजे हैं। उनकी मांग है कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं और उनकी जयंती पर सरकारी अवकाश होना चाहिए ताकि श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले सके |
संगठनों का तर्क है कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहता है, तो उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू किया जाना चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.