सदस्यता अभियान में जुटी हलधर किसान यूनियन
गांव-गांव पहुंचकर किसानों को जोड़ा
बिल्सी। बृहस्पतिवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन ने क्षेत्र में संगठन विस्तार के उद्देश्य से सदस्यता अभियान को तेज करते हुए गांव-गांव जाकर किसानों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया। अभियान के तहत यूनियन की टीम ने गुधनी, बमेढ़ और बांस बरोलिया गांवों में पहुंचकर सैकड़ों किसानों से संपर्क किया और करीब 55 किसानों को संगठन की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह सदस्यता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है, जो आगामी 25 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अधिक से अधिक किसानों का संगठन से जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने आगे बताया कि 7 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में एक भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा, जो क्षेत्र से होते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंचेगा। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की जाएगी। अभियान के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से एकजुट रहने और अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव विजनेश सोलंकी, मंडल अध्यक्ष मृगांक जैन उर्फ टीटू, जिला उपाध्यक्ष नरेश चंद्र, जिला सचिव पंकज सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

