5:47 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर पुलिस का सघन बैंक चेकिंग अभियान

एसएसपी के निर्देशन में इस्लामनगर थाना पुलिस का सघन बैंक चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP_BDN) के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न बैंक, एटीएम केंद्रों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में गहन चेकिंग की गई।
पुलिस टीम ने बैंक परिसरों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की तथा अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान सुनिश्चित की। इसके साथ ही बैंक सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत पुलिस को सूचना देने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान पुलिस ने आम जनता से भी संवाद स्थापित कर उन्हें बैंकिंग लेन-देन के दौरान सतर्क रहने, अजनबियों से दूरी बनाए रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
इस तरह के सघन चेकिंग अभियानों से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है तथा अपराधियों में भय का वातावरण बना है। थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.