उझानी में साप्ताहिक बंदी वाले दिन भी लगे जाम से लोग रहे परेशान।
उझानी बदांयू 8 अप्रैल।
नगर की बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था नासूर बन गई है। सुबह से ही नगर की सड़कों पर लगी वाहनों की कतारों से राहगीर पूरे दिन परेशान रहे। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों जाम से जूझना पड़ा। इससे निजात दिलाने के लिए यातायात कर्मी लगे रहे।


नगर के बरेली -मथुरा हाइवे स्थित कछला रोड की सड़कें साप्ताहिक अवकाश वाले दिन बुधवार की सुबह से ही जाम की चपेट में आ गईं। वाहनों का दबाव बढ़ते ही सड़कों पर जहां-तहां वाहन ठहर गए। नगर के हलवाई चौक चौराहे से सब्जी मंडी तक सड़क की दोनों पटरियों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। राहगीर धूप में पसीना बहाने को विवश हुए।
सबसे अधिक परेशानी पुरानी अनाज मंडी मोड़ से घण्टाघर चौराहे पर रही यहां पूरे दिन जाम की समस्या बरकरार रही। नन्हें-मुन्ने स्कूली बच्चे कड़ी धूप में जाम में फंसे रहने को विवश हुए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे यातायात उपनिरीक्षक मुरारी लाल साहू ने अपने हमराहियों के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com