8:11 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

तीरंदाजी में चमका बिल्सी का होनहार अभिषेक यादव

तीरंदाजी में चमका बिल्सी का होनहार अभिषेक यादव
साई प्रशिक्षण केंद्र रायपुर के लिए हुआ चयनित
बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक यादव ने तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के प्रशिक्षण केंद्र रायपुर के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभिषेक यादव पुत्र जयवीर सिंह, कक्षा 12 का छात्र हैं और वह क्षेत्र के ग्राम बरनी ढकपुरा का निवासी हैं। अभिषेक के चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र समेत विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बधाई देने वालों का तांता उनके घर पर लग गया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने इसे विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह चयन पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा अभिषेक को प्रतीक चिन्ह एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कालेज के खेल प्रशिक्षक वरुण सिंह ने बताया कि अभिषेक पिछले एक वर्ष से तीरंदाजी का नियमित प्रशिक्षण ले रहा है। वह विद्यालय के साथ-साथ खेलो इंडिया सेंटर बदायूं में भी अभ्यास कर रहा था। उसकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उसका चयन साई जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में हुआ है। अभिषेक की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस