बिल्सी। बिल्सी में ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को नगर की अंसारी बस्ती में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना शामिल हुए।



इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वर्ग तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने और जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शेखर सक्सेना, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, नगर उपाध्यक्ष एवं सभासद सूर्य प्रकाश देवल, सभासद गगन राठी, अनुराग शाक्य, मनीष असाबा, भोजराज वर्मा, कुंवरपाल, नगर कोषाध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय, बागीश माहेश्वरी, महेश शर्मा, राष्ट्रीय कवि नरेंद्र गरल, ओम बाबू सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, तौक़ीर, नदीम, तौफीक, दिलीप, धर्मवीर मौर्य, रजनीश शर्मा, अर्जुन सिंह, रूप किशोर गुप्ता, दीपक बाबा एवं विवेक कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

