भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया पार्टी स्थापना एवं संगठन गठन के बारे में विस्तार से बताते हुए अजय शर्मा ने कहा 23 जनवरी 1977 को जनता पार्टी का गठन हुआ उसके प्रथम अध्यक्ष चंद्रशेखर बने उसके बाद 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ 28 मार्च 1980 को जनसंघ वरिष्ठ नेता जगन्नाथ राव जोशी का फोन मेरे पिताजी के पास आया संगठन के आदेश अनुसार हर जिले से पांच कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिसमें डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा कृष्ण स्वरूप वैश्य प्रोफेसर होतराम वर्मा एडवोकेट भगवान सिंह शाक्य सोहनलाल पिपल रवि शंकर जौहरी एडवोकेट दिल्ली बुलाया गया जिसमें पार्टी के गठन की रूपरेखा तैयार की गई उसके बाद 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ और उसका चुनाव निशान कमल का फूल रखा गया पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई शिवाजी पार्क में हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश के हर जिले से 10 प्रमुख कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया जनसंघ व जनता पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में श्री भगवान सिंह शाक्य पूर्व विधायक हर प्रसाद सिंह पटेल सोहनलाल पिपल पूर्व विधायक डॉक्टर देवी दास वार्ष्णेय डॉक्टर जगमोहन लाल गुप्ता जी गुप्ता सहसवान ठाकुर महेंद्र पाल सिंह श्री कृष्ण स्वरूप वैश्य राकेश गुप्ता विष्णु देव चाणक्य पत्रकार प्रोफेसर होतराम वर्मा एडवोकेट 26 अप्रैल को मुंबई के लिए रवाना हुए 28 29 30 1980 अप्रैल को पार्टी का प्रथम अधिवेशन मुंबई के शिवाजी पार्क में समता नगर में संपन्न हुआ वहां जन-जन की लोकप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेई को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया मुंबई की नगरी के सड़कों पर विशाल स्वागत जुलूस निकल गया अटल जी ने अपने भाषण में प्रथम बार कहा अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नारा लगाया सबसे भारी अटल बिहारी अबकी बारी अटल बिहारी 5 में 1980 को लखनऊ में अटल जी की विशाल रैली हुई जिसमें उत्तर प्रदेश संगठन का गठन हुआ उसके प्रथम अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी बने उसके बाद उत्तर प्रदेश के हर जिले में भारतीय जनता पार्टी का विस्तार हुआ आज बड़े हर्ष की बात है कार्यकर्ताओं के श्रम के कारण आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी सदस्यों की पार्टी है इस अवतार पर भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य जितेंद्र कुमार कश्यप एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने आवाहन किया की मिशन 2027 में भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया इस अवसर पर ठाकुर महेंद्र पाल सिंह मदन लाल गुप्ता अमन शर्मा एडवोकेट राजेश बाबू शर्मा एडवोकेट भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य चौधरी विजय पाल सिंह डॉ पंकज सिंह सुरेंद्र पाल शर्मा ओमप्रकाश कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
