4:43 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

गंगा एक्सप्रेस -वे तैयार – चालकों को सोने के लिए बनाए गये कमरे

गंगा एक्सप्रेस -वे तैयार चालकों को सोने के लिए बनाए गये कमरे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन।

बदांयू 7 अप्रैल।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर ड्राइवरों को नहीं आएगी झपकी, हर 75 किलोमीटर पर सोने की जगह मिलेगी। मेरठ से 6 घंटे में पहुंचेंगे प्रयागराज। यह एक्सप्रेस-वे 594 किलोमीटर लंबा होगा और अप्रैल 2026 तक चालू होने की उम्मीद है।

गंगा एक्सप्रेस-वे की प्रमुख विशेषताए


लंबाई 594 किलोमीटर
इन जिलों से गुजरेगा- मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज
वाहनों की गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटे।

टोल दोनों तरफ टोल बूथ
सुविधाएं हर 75 किलोमीटर पर सोने की जगह, रेन हार्वेस्टिंग पिट, ऑयल और ग्रीस ट्रैप।

गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण से मेरठ से प्रयागराज तक की यात्रा का समय 12 घंटे से घटकर 6 घंटे हो जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों और 519 गांवों से होकर गुजरेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस