बिल्सी में 10 को मनाई जाएगी चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती
बिल्सी। नगर में चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल को जेएस रायल पैलेस में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। आयोजन शाक्य मौर्य सैनी-कुशवाहा समाज बिल्सी के तत्वावधान में किया जा रहा है। समारोह में चन्द्रगुप्त मौर्य के जीवन, उनके पराक्रम और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। समाजसेवी डॉ. मुकेश चंद्र मौर्य ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज को एकजुट करने और युवाओं को इतिहास से प्रेरणा देने का एक अच्छा अवसर है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

