5:47 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में कल होगा भव्य जागरण, तैयारियां तेज

बिल्सी। नगर में श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में पहली बार भव्य जागरण एवं छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां व्यापक स्तर पर जोरों पर चल रही हैं और समिति के पदाधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। समिति के प्रबंधक चंद्रसेन माहेश्वरी ने बताया कि यह भव्य कार्यक्रम 7 अप्रैल को तहसील रोड स्थित बृस्पतिवार बाजार मैदान पर आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व शाम 4 बजे मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान के पूज्य महंत ओमप्रकाश योगी “घाटे वाले” के सानिध्य में दिव्य ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गांधी पार्क से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, अटल चौक और थाना मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी। रात्रि में आयोजित होने वाले भव्य जागरण में सुर सम्राट संजू पागल (हापुड़) एवं गायिका रुचि किनकर (कानपुर) अपनी मधुर भेंटों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से ज्योति यात्रा एवं जागरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस