8:19 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा की पहल- पुलिस लाइन में मेडिकल कैंप

बदायूं

“वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा की पहल: पुलिस परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा कदम, रिजर्व पुलिस लाइन में लगा भव्य मेडिकल कैंप”

वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर के तत्वाधान में, वामा सारथी अध्यक्षा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु एक विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 05.04.2026 को आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में TATA 1mg की विशेषज्ञ टीम द्वारा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। टीम में श्री मुकुल शर्मा (क्लस्टर मैनेजर), जितेन्द्र कुमार (फार्मासिस्ट), नितिन शर्मा एवं संदेश सिंह (एलटी) शामिल रहे, जिन्होंने पुलिस परिवारों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें कीं।
इस मेडिकल कैंप की खास बात यह रही कि सभी स्वास्थ्य परीक्षण बाजार मूल्य से काफी कम दरों पर तथा CGHS दरों पर अतिरिक्त 10% की विशेष छूट के साथ उपलब्ध कराए गए, जिससे अधिकाधिक पुलिस कर्मी एवं उनके परिवारजन लाभान्वित हुए।
जिला अस्पताल बदायूँ से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों—डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. रुची गुप्ता, श्री संजीव (फार्मासिस्ट) एवं श्री जितेन्द्र यादव (टेक्नीशियन) द्वारा बीपी, शुगर, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं फंगल संक्रमण जैसी बीमारियों की जांच कर उनके उपचार एवं बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त, होम्योपैथिक चिकित्सा के तहत डॉ. रजनीश शर्मा, वार्ड बॉय केशव राम एवं सुमित रस्तोगी द्वारा पुलिस परिवारों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और भी व्यापक हुआ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के परिवारजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस