इस्लामनगर : क्षेत्र के ग्राम नगला बारह से मथुरा, वृंदावन के लिए निःशुल्क तीर्थ यात्रा हेतु श्रद्धालु भक्तों ने बस और कारों से प्रस्थान किया। इस दौरान नि:शुल्क यात्रा के आयोजक आरएसएस. सिक्योरिटी वर्क के संस्थापक सचिन ठाकुर ने बताया कि एक सौ चालीस (140) श्रद्धालु भक्तों में महिलाएं, पुरुष सहित आदि श्रद्धालु भक्त मौजूद हैं। सभी श्रद्धालु भक्तों के लिए रूकने एवं भोजन की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई है। यात्रा के प्रस्थान के दौरान भक्तों में काफी खुशी और उत्साह का माहौल था। कई बुजुर्ग महिलाओं ने यात्रा के आयोजक सचिन ठाकुर की सहरानीय कदम बताते हुए आशीर्वाद दिया। बस प्रस्थान के दौरान श्रद्धालु भक्त राधे-राधे, हरे रामा-हरे कृष्णा का गुणगान करते हुए प्रस्थान हुए। इस दौरान क्षेत्र के समाजसेवी,आदि लोगों ने श्रद्धालु भक्तों का फूल माला पहना कर यात्रा के लिए विदा किया। इस मौके पर आर्य कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक संजीव गुप्ता भट्टा वाले, जिलापंचायत सदस्य कुलदीप गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, बॉबी पैट्रोल पम्प वाले, प्रधान अभय यादव, महेश पाल सिंह कानूनगो, नितिन ठाकुर, योगेन्द्र पाल सिंह, निखिल, बुधपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रतनदीप आर्य, जयकुमार मोन्टू, मीनू पहलवान, मुकेश फूलमाली, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
