भगवान महावीर स्वामी का संदेश जिओ और जीने दो
धूमधाम से निकाली महावीर शोभायात्रा, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा
खवासी ,सारथी व इंद्र की बोली बोली लेकर रथ पर बैठे जैन अनुयायी
बदायूं :-परशुराम चौक स्थित श्री 1008 वासुपूज्य दिगंबर जैन तेरहा पंथी मंदिर के तत्वाधान में महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर आज रविवार को बदायूं शहर में भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ समाज के अध्यक्ष मनीष जैन ने किया ; सर्वप्रथम रवि जैन ने लेकर भगवान को लेकर रथ पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त किया एवं सारथी की बोली महावीर प्रसाद जैन ने ली एवं कुबेर की बोली रोहित जैन ने ली इंद्र की बोली बॉबी जैन, अतुल जैन- अतिशय जैन ने उठाई शोभायात्रा का व्यापारियों द्वारा जगह-जगह फूलमाला डालकर स्वागत किया गया महिलाएं मंगल गीत गाती हुई रथ के पीछे चल रही थी मंगल कलश की बोली मधुबाला जैन ने उठाई ।शोभायात्रा में बिल्सी ,उझानी,बहजोई ,संभल बदायूं समेत कई जैन समाज के लोग मौजूद रहे भगवान महावीर स्वामी के जीवन काल से संवधित झांकिया आकर्षक का केन्द्र रही जिसको देखने के लिए आसपास क्षेत्र के लोग इकट्ठा हुए





शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ा पहरा दिया गया पुलिस ने ट्रैफिक कंट्रोल व महिलाओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए , शोभायात्रा को सफल बनाने में विकाश जैन,प्रशांत जैन, मृगांक जैन, अनिल जैन सोनी, प्रमोद जैन, सुभाष जैन, मनीष जैन, अनूप जैन, हरप्रसाद जैन,महावीर प्रसाद जैन,मुकेश जैन,मयंक जैन,नीरज जैन,विनोद जैन,आशीष जैन,लक्ष्य जैन,मधु जैन,डॉ आरती जैन, दिव्या जैन, मीरा जैन,रेखा जैन,बबिता जैन,मान्या जैन,प्रमिला जैन,इन्दु जैन,प्रिया जैन,मोना जैन,राखी जैन,स्वीटी जैन,सुनीता जैन,परी जैन,गुंजन जैन ,ममता जैन ,काजोल जैन,निखिल जैन, कुलदीप जैन,साजन जैन समेत कई लोग मौजूद रहे ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

