4:42 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज – जुए के अड्डे पर पुलिस का धावा: बुद्धबाजार मैदान से 7 जुआरी दबोचे

बदायूं

बदायूँ में जुए के अड्डे पर पुलिस का धावा: बुद्धबाजार मैदान से 7 जुआरी दबोचे, नकदी व ताश बरामद

केशव गुप्ता

जनपद बदायूँ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वजीरगंज पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे का भंडाफोड़ कर दिया। साप्ताहिक बुद्धबाजार मैदान में चल रही हार-जीत की बाजी पर पुलिस ने अचानक छापा मारकर 7 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे सभी आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। मौके से ₹11,410 रुपये नकद और 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए गए, जो जुए में इस्तेमाल हो रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वीरपाल पुत्र अशर्फीलाल, बेचे पुत्र लालखाँ, मुकेश कुमार पुत्र जमुना प्रसाद, ब्रह्मपाल पुत्र रामप्रकाश, शेर सिंह पुत्र धर्मपाल, रामफल पुत्र जगदीश और पवन कुमार पुत्र छत्रपाल के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम लहरा, थाना वजीरगंज, जनपद बदायूँ के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना वजीरगंज में मुकदमा संख्या 095/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में उ0नि0 उम्मेद सिंह पोसवाल, मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, आरक्षी सतीश कुमार और सचिन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही

विज्ञापन एक्सप्रेस