प्रधानाध्यापिका पर मनमानी का आरोप, जांच की मांग
बिल्सी। तहसील दिवस में ग्राम नगला डल्लू के प्रधान लोचन सिंह ने एक शिकायत पत्र देकर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका का व्यवहार बच्चों व अभिभावकों के प्रति ठीक नहीं है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिकायत में आरोप है कि प्रधानाध्यापिका नियमित रूप से समय पर स्कूल नहीं आतीं और विद्यालय का संचालन भी सही ढंग से नहीं हो रहा। इतना ही नहीं, वह अपने पति को भी साथ लेकर स्कूल आती हैं और अधिकतर समय बातचीत में व्यस्त रहती हैं, जिससे बच्चों को पर्याप्त शिक्षा नहीं मिल पा रही। मिड-डे मील को लेकर भी अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। बताया गया कि मानक के अनुरूप भोजन नहीं बनता और राशन की बचत कर उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रधान ने उक्त मामले में संबंधित अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

