बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम की ओर शुक्रवार की शाम हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में भव्य झांकियों के साथ बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। जिसपर व्यापारियों से फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। नगर के बिल्सी-वजीरगंज रोड स्थित महाविद्यालय से कोतवाल मनोज कुमार सिंह और मंहत मटरुमल शर्मा ने नारियल को फोड़ कर एवं भगवान गणेश पूजन के साथ शोभायात्रा का शुभांरभ किया। बाहर से आये बैण्ड ने मनोहारी धुनों पर भगवान बालाजी के भजन गाकर झूमने पर मजबूर कर दिया। शोभायात्रा में सीओ केके तिवारी, कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस फोर्स पूरी तरह मुस्तैद रहा। शोभायात्रा में भगवान गणेश, राम-सीता, सांई बाबा, शंकर-पार्वती, मां दुर्गा के नौ रुप आदि आर्कषक झांकियां लोगों के लिए आर्कषक का केंद्र बनी रही। जिसको सफल बनाने में दरबार के धाम के प्रधान मंहत मटरुमल शर्मा, प्रदीप शर्मा, यश शर्मा, रंजन माहेश्वरी, संजीव शर्मा, पुष्कीन माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी बाबा, स्वतंत्र राठी, राजेश माहेश्वरी, डिम्पल सोमानी, आशीष माहेश्वरी, बाबर हुसैन, संजीव शर्मा, प्रखर माहेश्वरी, जितेंद्र वाष्र्णेय, लोकेश नागर, मोहित देवल, चारु सोमानी आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

