शिक्षा चौपाल व निपुण छात्र सम्मान आयोजन
जनपद बदायूं के प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया, न्याय पंचायत स्तरीय में शिक्षा चौपाल व निपुण छात्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक कादरचौक के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार यादव, पीटीआई मुकेश यादव, ए०आर०पी० (अंग्रेजी) अंजुम खान, ए०आर०पी० (हिन्दी) शैलेंद्र सिंह, ए०आर०पी० (विज्ञान) रत्नेश कुमार, ए०आर०पी० (गणित) योगेश शर्मा, पूर्व ए०आर०पी० मोहम्मद विकार उद्दीन, शिक्षक संकुल राजीव कुमार जौहरी, अल्पेश कुमार वैश्य, परमानंद, नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद, नाहीद फरहा, सोमेश चंद्र, कृष्णा यादव, ग्राम प्रधान अनारकली, प्रधान पति बादाम सिंह, पूर्व प्रधान गीता देवी, पूर्व प्रधान पति तेजपाल, पूर्व प्रधान ससुर प्रेमपाल, अभिभावक विजेन्द्र सिंह, विदेश कुमार, उर्मिला देवी, व शिक्षक-गण काजिम अली, शिक्षामित्र सुनीता देवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों व निपुण बच्चों को सम्मानित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा का स्तर बढ़ाने में अभिभावकों का योगदान बहुत जरूरी है तथा एआरपी अंजुम खान ने भी अभिभावकों से संवाद किया और उनके सुझाव लिए। तदोपरांत सभी को नाश्ता, भोजन व मिष्ठान की व्यवस्था रखी। अंत में सभी आगंतुकों, अतिथियों सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों का प्रभारी प्रधानाध्यापक जमीर अहमद ने आभार व्यक्त किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
