7:15 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- भजनों की स्वर लहरियों से महका श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, जय हनुमान के जयकारों से गूंजा परिसर

भजनों की स्वर लहरियों से महका श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, जय हनुमान के जयकारों से गूंजा परिसर।

बजरंगबली के जन्मोत्सव पर हवन-पूजन, भंडारे का आयोजन।

उझानी-बदांयू 2 अप्रैल।

स्टेशन रोड स्थित प्राचीन श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में हनुमान जयंती महोत्सव में बृहस्पतिवार को भक्ति की अविरल धारा बही। सुंदरकांड के समापन के साथ ही हुऐ हवन-पूजन के बाद परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। भव्य फूल बंगला और अलौकिक विद्युत सजावट ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंदिर के पुरोहित पप्पू शर्मा ने प्रभु राम और हनुमान की महिमा का गुणगान किया।

महंत पप्पू शर्मा ने भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव और संस्कारों का संचार करते हैं। उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ हवन, आरती और विशेष संगीत के साथ भजन-कीर्तन कर श्रृद्धालुओं को भक्ति का एहसास कराया।

समाजसेवी अमित अग्रवाल, ने हनुमान की भक्ति को सेवा और समर्पण का मार्ग बताया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर ज्ञानचंद अग्रवाल,गिरीश चंद्र वार्ष्णेय,अवधेश गोयल, अश्वनी गोयल एडवोकेट, व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, सुमित माहेश्वरी,कोशलेन्द्र प्रधान, धर्मेन्द्र वार्ष्णेय, अमित माहेश्वरी,सोनू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.