सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पर बुधवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है और लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस टीकाकरण अभियान के तहत 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक की आयु वर्ग की स्कूल जाने वाली बालिकाएं पात्र हैं। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों एवं विद्यालयों से पात्र बालिकाओं को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि बालिकाओं को टीकाकरण के लिए आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भेजना सुनिश्चित किया जाए, ताकि समय रहते सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सके। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

