प्रधानाचार्या सुमन रानी सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमन रानी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सुमन रानी का सेवाकाल बेदाग और अनुकरणीय रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। बताया गया कि सुमन रानी ने वर्ष 1994 में इसी विद्यालय से अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 2022 से वह प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत रहीं। उनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय की वरिष्ठतम अध्यापिका मीरा रानी को प्रधानाचार्या का प्रभार सौंपा गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

