4:44 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता 02.04.2026 को बदायूँ

स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता राज्य सूचना आयुक्त उoप्र दिनांक 02.04.2026 (दिन गुरूवार) को शासकीय वाहन UP 32 BG 7270 (सफेद मारूति सियाज) से दोपहर 2:00 बजे जनपद लखनऊ से वाया सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर होते हुए जनपद बदायूँ के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 7:30 बजे पहुंचकर जनपद बदायूँ स्थित पी०डब्लू०डी० गेस्ट हाउस बदायूं में रात्रि विश्राम करेंगे!
दिनांक 03 व 04 अप्रैल 2026 (दिन शुक्रवार एवं शनिवार) को मा० सूचना आयक्त महोदय जनपद बदायूं में लगे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
दिनांक 05.04.2026 (दिन रविवार) को मा0 सूचना आयुक्त महोदय ‘प्रातः 10:30 बजे जनपद बदायँ से अपने उपरोक्त शासकीय ‘वाहन से जनपद बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 11:30 बजे सर्किट हाउस, बरेली पहुंच जाएंगे तथा सर्किट हाउस बरेली में अल्प विश्राम करेंगे। तत्पश्चात मा० सूचना आयुक्त महोदय श्री दीपक सेठ सदस्य जिला पंचायत व श्री राजा सेठ द्वारा जनपद बरेली में निर्घारित कार्यक्रम में समय 12:00 बजे पहुंचकर सहभागिता करेंगे । मा0 महोदय उक्त कार्यक्रम से दोपहर 1:00 बजे जनपद बरेली से अपने उपरोक्त शासकीय वाहन से शाहजहांपुर, लखीमपुर’ खीरी के रास्ते चलकर सीतापुर होते हुए जनपद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 7:30 बजे जनपद लखनऊ स्थित अपने आवास 18 राजभवन कॉलोनी पहुंच जाएंगे ।
यह जानकारी माननीय सूचना आयुक्त के ओएसडी शुभम अग्रवाल ने दी!

विज्ञापन एक्सप्रेस