शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
कुंवर गांव
कुंवरगाँव (बदायूँ)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत थाना कुँवरगाँव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिन बुद्धवार को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दिलगीर पुत्र रफत निवासी ग्राम दुगरैया, थाना कुँवरगाँव जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी खुराफाती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
