4:43 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से कछला के सौंदर्यकरण हेतु 18 करोड़ 40 लाख रुपए स्वीकृत

बिल्सी विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य अपनी विधानसभा क्षेत्र बिल्सी को विकसित विधानसभा क्षेत्र में अग्रसर करने हेतु निरंतर प्रयास रत हैं। पिछले काफी समय से वह विभिन्न सड़क मार्ग,सेतु निर्माण के कार्य लगातार कर रहे हैं।
बिल्सी विधानसभा में उन्होंने कई बड़े विकास के कार्य कराने का कार्य किया है जिनमें से जनता की स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात लगातार चली आ रही रोडवेज स्टैंड की मांग को विधायक हरीश शाक्य ने निरंतर प्रयासों के माध्यम से पूरा किया एवं बिल्सी में रोडवेज स्टैंड का निर्माण कराया।
बिल्सी में एक और बड़ी समस्या जिसके कारण आए दिन बिल्सी में जाम की समस्या बनी रहती थी बिल्सी बाईपास के लिए धनराशि स्वीकृत कराकर क्षेत्रवासियों को बिल्सी विधायक ने इस समस्या से निजात दिलाई।
बिल्सी बाईपास का निर्माण क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य की ऐतिहासिक उपलब्धि हैं ।
इस कड़ी में एक और उपलब्धि उन्होंने हासिल की मां भागीरथी घाट कछला के दोनों तटों पर सौंदर्य करण हेतु 18 करोड़ 40 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है ।
यह धनराशि उनके निरंतर किए गए प्रयासों के कारण स्वीकृत हुई है मां भागीरथी घाट कछला सनातन संस्कृति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है । यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का प्रतिदिन आना जाना रहता है ।
कावड़ के दौरान लाखों श्रद्धालु गण यहां जल भरने आते हैं ।
परंतु तटों के दोनों तरफ सौंदर्य करण ना होने के कारण यहां श्रद्धालु गणों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था श्रद्धालु गणों व क्षेत्रीय आम जनमानस की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय विधायक ने अथक प्रयासों से दोनों तटों के सौन्दर्य करण के लिए यह धनराशि स्वीकृत कराई ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने बताया की बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे ।
उनका प्रयास है कि बिल्सी विधानसभा विकसित विधानसभाओं में गिनी जाए ।
उन्होंने इस धनराशि की स्वीकृति के लिए उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जी एवं केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा जी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस