9:20 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

धर्मेंद्र यादव ने आज संसद में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन अधिनियम 2026 के समर्थन में चर्चा की

समाजवादी पार्टी के नेता,मुख्य सचेतक तथा सांसद धर्मेंद्र यादव ने आज संसद में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन अधिनियम,2026 के समर्थन में चर्चा की।
इस मौके पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह बिल अभी संसद में आया है यदि इसको पहले से नोटिफाइड किया होता तो इस पर व्यापक चिंतन करने का अवसर मिल जाता।उन्होंने आंध्र प्रदेश की टीडीपी तथा एनडीए के उपस्थित सदस्यों से सवाल करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा शहर विशाखापत्तनम राजधानी के रूप में विकसित हो रहा था,उसे स्वाभाविक रूप से स्वीकार कर लिया होता तो आज किसानों की जमीन और कई लाख करोड़ के इन्वेस्टमेंट की आवश्यकता नहीं पड़ती,पार्टी के अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव चाहते हैं कि देश का हर राज्य विकसित हो और स्वाभाविक है कि बिना स्थाई राजधानी के उस राज्य का विकास संभव नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि वहां के किसानों ने जमीनें दीं हैं यह उनका बड़प्पन हैं परंतु भूमि अधिग्रहण बिल 2013 के हिसाब से उन किसानों को क्या चार गुना मुआवजा तथा प्लॉट दिया गया है❓उन्होंने आगे कहा कि सी0एम0 रमेश ने कहा है कि उनके क्षेत्र में पांच लाख करोड़ रुपए के एमओयू का इनवेस्टमेंट किया है,उत्तर प्रदेश में भी पंद्रह लाख करोड़ रूपये के एमओयू साइन किए गए परंतु वास्तविकता यह है पंद्रह सौ करोड़ रूपये का भी काम नहीं हुआ है।पचास लाख रूपये की नेटवर्थ वाली कंपनी से उत्तर प्रदेश में पच्चीस हजार करोड़ रूपये के एमओयू साइन किया गया।
उन्होंने आगे कहा कि जिस राम मंदिर के नाम पर पूरे देश में भाजपा के द्वारा चुनाव लड़ा गया,उत्तर प्रदेश के अयोध्या के किसानों को मुआवजा अभी तक नहीं मिला है,बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देकर वहां नीतीश कुमार के साथ भाजपा ने धोखा दिया तो मैं कहना चाहूंगा आंध्र प्रदेश के नेताओं से कि सावधान रहना कहीं आपके साथ भी धोखा न हो जाए।उन्होंने कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ने सदैव छोटे राज्य होने का विरोध किया,सैद्धांतिक रूप से जब राज्य छोटे होते है तो आत्मनिर्भरता के अभाव में उन्हें केंद्र सरकार के सामने कटोरा लेकर खड़ा होना पड़ता है,उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य इसका जीवंत उदाहरण हैं।केंद्र सरकार दस साल से ज्यादा किसी राज्य की मदद नहीं करती है।राज्य जितना बड़ा होगा उतने अधिक संसाधन उसके पास होंगे जिसके परिणाम स्वरूप वह राज्य अधिक आत्मनिर्भर होगा।आंध्र प्रदेश की जनता ने जो विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है उसे वहां के किसानों तथा आमजनता की हितों और तरक्की को दृष्टिगत रखते हुए मै अपनी पार्टी और अपने नेता आदरणीय अखिलेश यादव की ओर से इसका पुरजोर समर्थन करता हूं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.