बदायूं। शहर के शाहबाजपुर निवासी अभय वर्मा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) पद पर चयनित होकर इस सेवा में 39वीं रैंक हासिल की है। अभय ने बिना किसी कोचिंग यह सफलता प्राप्त की है, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में हासिल की। इससे यह साबित होता है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से लक्ष्य जरूर प्राप्त किया जा सकता है। अभय ने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय बदायूं से पूरी की। जहां उन्होंने वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से वर्ष 2019 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता अनिल कुमार वर्मा और माता प्रभा वर्मा ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। अभय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपनी मेहनत को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
——
जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट 
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

