1:24 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बीडीवी के दो छात्रों का सर्वोदय महाविद्यालय में चयन

बीडीवी के दो छात्रों का सर्वोदय महाविद्यालय में चयन
बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज (बीडीवी) के दो छात्रों अर्पित चौहान पुत्र मोहित चौहान एवं मोहम्मद अनस पुत्र साबिर का चयन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय महाविद्यालय भोजीपुरा तथा मुरादाबाद के लिए होने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। चयन की सूचना मिलते ही दोनों छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष शशांक सोहन वार्ष्णेय ने छात्रों और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले दिनों जयप्रकाश नारायण सर्वोदय महाविद्यालय की ओर से कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई थी। जिसमें दोनों छात्रों ने उक्त परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। वहां दोनों को पूरी तरह निशुल्क पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बुक बैंक की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे छात्रों को निःशुल्क पुस्तकें मिल सकें और अभिभावकों पर आर्थिक भार कम हो।

विज्ञापन एक्सप्रेस