1:24 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

शत-प्रतिशत रहा परीक्षाफल, मेधावियों को किया सम्मानित

शत-प्रतिशत रहा परीक्षाफल, मेधावियों को किया सम्मानित
बिल्सी। नगर के गौशाला स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लोकेश बाबू वार्ष्णेय, सह व्यवस्थापक एवं वरिष्ठ गीतकार नरेंद्र मोहन गरल एवं कोषाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य सुबोध शर्मा ने वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। कक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं अंकपत्र प्रदान किए गए। वहीं, दिनेश बाबू वार्ष्णेय ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रति छात्र 100 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजीव शर्मा, राहुल शर्मा, दीपक चौहान, सुभाष चंद्र वर्मा, हरपाल, देवपाल, हरस्वरूप शाक्य, वीरेंद्र पाल सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस