12:58 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बेला डंडी पुल पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

बदायूं

बेला डंडी पुल पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत


केशव गुप्ता

बदायूँ जनपद के थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। ग्राम रोहरी निवासी दो युवकों की बीती रात करीब 8:00 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉक्टर धर्मपाल गौतम पुत्र रामचंद्र तथा उनका पुत्र विकास गौतम पुत्र धर्मपाल, दोनों निवासी ग्राम रोहरी, नवादा मोड़ से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बेला डंडी पुल के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे वाहन की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
इस दर्दनाक हादसे से ग्राम रोहरी में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.