उझानी बाइक से एक्सीडेंट में घायल महिला की मौत,चालक पर रिपोर्ट दर्ज।
उझानी-बदांयू 31 मार्च।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव अन्नी निवासी विजयचंद्र पुत्र रामप्रकाश ने कोतवाली क्षेत्र के गांव वराम ,बरामयखेडा निवासी बाइक चालक नाम ना मालूम पुत्र सुरेन्द्र प्रजापति के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने से हुई मां की मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि 27 मार्च को मेरी मां मायादेवी गांव से पैदल बरामयखेडा बैंक गई थी। वापस आते समय दोपहर में सुस्ताने को पेड़ के नीचे बैठ गई कि इतने में बाइक सवार ने बाइक मायादेवी पर चढ़ा दी। घायल होने पर उन्हें जिला अस्पताल लेकर गये। जहां उसी रात मायादेवी की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com