
उझानी-बदांयू 31 मार्च।
कोतवाली के पंखा पार स्थित नखासा बाजार की नई बस्ती में गृहस्वामी छत पर सोता ही रहा झीने के रास्ते घर में घुसे अज्ञात चोर ने सुरक्षा की ट्रष्टि से जमीन में गड़े लाखों के जेवरात सहित 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर छत के ही रास्ते निकल गया।
जानकारी के अनुसार नई बस्ती के रहने वाले देवेश पुत्र रनवीर ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है वह रात अपने मकान की छत पर सो रहा था। रात में किसी वक्त अज्ञात चोर छत से झीने में उतरकर कमरे में आ गया। कमरे की जमीन में गडी सोने की जंजीर, एक अंगूठी, सोने का हार,एक जोड़ी कान के झाले, सहित 50 हजार रुपए नकद पर हाथ साफ कर गया। सुबह जागने पर कमरे में आने पर चोरी का अहसास हुआ। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की मांग की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com