बिल्सी । बदायं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में अंबियापुर गांव के पास एक कैंटर गाडी हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट
गई। यह हादसा एक बाइक को बचाने के प्रयास में हआ। दुर्घटना में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिसकर्मियों ने कैंटर का शीशा तोडकर घायल चालक को बाहर निकाला। उसे तुरंत बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जाच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक की पहचान
कासगंज जनपद निवासी देव प्रताप पुत्र धर्मपाल के रूप
में हई है। वह पूणे से रामपुर शाहाबाद की ओर जा रह
थे। अंबियापुर गांव के पास अचानक एक बाइक सामने
आने पर उसे बचाने के चक्कर में कैंटर अनियंत्रित होकर
पलट गया।
हादसे में कैंटर गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।
बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया घायल
चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पूरे
मामले में जांच की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

