5:29 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

हाईवे पर आमने-सामने से भिड़ीं बाइकें, टेंट हाउस स्वामी गई जान

हाईवे पर आमने-सामने से भिड़ीं बाइकें, टेंट हाउस स्वामी गई जान
बिजनौर-बदायूं हाईवे पर नगला डल्लू के निकट हुआ हादसा
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर नगला डल्लू के निकट सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में गंभीर रुप से घायल हुए एक टेंट हाउस स्वामी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार मामूली रूप से घायल होकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरतौल निवासी पप्पू (50) पुत्र अल्लाह नूर, जो गांव में ही टेंट हाउस का संचालन करते थे। सोमवार को बिल्सी कस्बे से दवा लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह नगला डल्लू के पास हाईवे पर पहुंचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पप्पू के सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उन्हे बिल्सी सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक को मामूली चोटें आईं, जो मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई संजीव कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बाइकों की टक्कर में पप्पू की मौत हुई है। फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस