11:44 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

*थाना बिल्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

*बदायूं*

*केशव गुप्ता*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद भर में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बिल्सी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बहद जंगल क्षेत्र ग्राम अगोल से अभियुक्त नईम पुत्र बुन्दु निवासी ग्राम मिर्जापुर सोहरा, थाना बिल्सी, जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना बिल्सी पर मु0अ0सं0 114/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस