10:55 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिनावर पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूं

थाना बिनावर पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस को अहम सफलता मिली है।
पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 35/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त संजीव उर्फ नन्हे पुत्र श्यामवीर निवासी ग्राम देवी थाना आंवला, जनपद बरेली को बरखेड़ा शनि देव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस