

बिल्सी में निकाली गई महावीर स्वामी की शोभायात्रा
जगह-जगह शोभायात्रा का फूल वर्षा कर किया स्वागत
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में आज सोमवार को भगवान महावीर स्वामी की जंयती के उपलक्ष्य में झांकियों के साथ रथ पर भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति को लेकर प्रशांत कुमार जैन विराजमान हुए । ।इसके बाद भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई । सर्वप्रथम मंदिर में वीभिन्न जिसमें खवासी की बोली प्रशांत कुमार जैन, सारथी की बोली विकाश जैन मेरठ ,कुबेर की बोली निखिल जैन ने उठाई । शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर बालाजी तिराहा, सर्राफा बाजार, मुख्य बंबा चौराहे, कटरा बाजार, जैन मार्केट, होती हुई मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर पहुंची। यहां से पुन: इसी मार्ग से वापस होती अमर कोल्ड स्टोरेज स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची इसके बाद शोभायात्रा नगर के ज्वाला प्रसाद जैन जूनियर हाईस्कूल पर पहुंचकर विसर्जित हुई। हां भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति को लेकर पैदल मार्ग से मोहल्ला नंबर दो स्थित जैन मंदिर में विराजमान किया गया । शोभायात्रा का नगर के व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान महावीर स्वामी की झांकी समेत कई झांकी शामिल रही। जिन्हें देखने के लिए नगर और आसपास क्षेत्र जैन समाज के लोग पहुंचे। शोभायात्रा में पीछे महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। इसमें एटा, बहजोई, उझानी, बदायूं, इस्लामनगर आदि स्थान से जैन समाज के लोगों ने यहां पंहुच कर शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसको सफल बनाने में मृगांक कुमार जैन,अनिल जैन सोनी,भूपेंद्र जैन,आशीष जैन अरविंद जैन,ममता जैन ,अर्चना जैन,रीता जैन ,रेखा जैन सहित नगर के जैन समाज के सभी लोगों का सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

