उझानी के समर्थ देव ने पीसीएस परीक्षा की उर्त्तीण, कामर्शियल टैक्स आफिसर के पद पर चयनित।
उझानी बदांयू 30 मार्च।

नगर निवासी समर्थ देव पीसीएस परीक्षा पास कर कामर्शियल टैक्स आफीसर पद के लिए चयनित हुए है। वर्ष 2024 पीसीएस परीक्षा का रविवार की देर रात परिणाम घोषित हुए जिसमें समर्थ देव ने परीक्षा पास की।
जब समर्थ ने अपने परिजनों को अपने चयन की सूचना दी तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थ सोमवार को
पीसीएस परीक्षा 2025 की मैंस के पेपर देने के लिए लखनऊ गए हुए थे ।
पीसीएस परीक्षा 2024 का परिणाम रविवार की आधी रात के करीब घोषित किया गया जिसमें उझानी नगर के मोहल्ला अयोध्यागंज गली नम्बर दो के निवासी समर्थ देव का चयन कामर्शियल टैक्स ऑफीसर के पद पर होने की बात जब समर्थ के द्वारा परिजनों को मिली तो वह खुशी से उछल पडे।
नगर के मौहल्ला अयोध्यागंज निवासी व्यापारी मनोज कुमार शर्मा के जेष्ठ पुत्र समर्थ देव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नगर के अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू कर हाईस्कूल किया और इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज से इंटर किया। समर्थ ने राजस्थान के कोटा से कोच्चिंग की और फिर हिमाचल के हमीरपुर से बी आरकेर्टेचर का कोर्स किया।
समर्थ देव का रूझान सिविल सर्विस पर था इसलिए उन्होंने मिल रही जॉब को ठुकरा दिया और उझानी स्थित अपने घर पर रह कर पीसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी और रिजल्ट उनकी मेहनत के अनुरूप ही आया।
कामर्शियल टैक्स ऑफीसर के पद पर चयन होने पर उनके परिवार में खुशी की लहर है। माता-पिता और भाई खुशी से फूल नही समा रहे है।
उनका कहना है कि प्रत्येक छात्र को अपना लक्ष्य निर्धारित कर सफलता हासिल करना चाहिए। समर्थ देव की इस कामयाबी पर घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

