5:46 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के जीएल सीएल सरस्वती शिशु मंदिर मे मेधावियों का हुआ सम्मान

उझानी के जीएल सीएल सरस्वती शिशु मंदिर मे मेधावियों का हुआ सम्मान।

उझानी-बदांयू 30 मार्च।

स्टेशन रोड स्थित गुलज़ारीलाल चंपालाल सरस्वती शिशु मंदिर मे आज बार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मुख्य अतिथि वार्ष्णेय महिला सेवा समिति की अध्यक्षा मीनू वार्ष्णेय द्वारा मेधावियों का सम्मान किया गया।

मेधावी बच्चों में आरोही शाक्य, श्रेयांस, नंदिनी सिंह,नैना कश्यप सहित अन्य कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आऐ बच्चों को श्रृद्धा गोयल, आराध्या मित्तल, अध्यक्ष कमलेश कुमार वार्ष्णेय, व्यवस्थापक प्रवीण कुमार मित्तल, संरक्षक डॉ पीके गोयल, कृष्ण अवतार मैमिया द्वारा सम्मानित किया गया। संचालन संजीव माथुर ने किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.